मथुरा, अप्रैल 25 -- प्रेम देवी गर्ल्स इंटर कालेज में शिक्षा चयन आयोग से नियुक्त प्रधानाचार्य दयारानी शर्मा ने कालेज प्रबंधक और लिपिक पर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि प्रबंधक व लिपिक की अनुचित कार्यशैली तथा अभद्रता के कारण शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित प्रधानाचार्या को शान्तीपूर्वक ढंग से कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। शिकायत में 24 बिंदुओं पर की गई है। अब उप सचिव शिक्षा चयन आयोग के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इस प्रकरण की जांच राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवन मांट की प्रधानाचार्य अलका तिवारी को सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...