प्रधानाचार्य ने पदभार ग्रहण किया
हजारीबाग, मई 8 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग हजारीबाग में गुरुवार को डॉ अजय कुमार पाठक ने विद्यालय के 8वें प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने नए प्रधानाचार्य को योगदान कराया। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉक्टर पाठक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कारयुक्त वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को केंद्र में रखकर विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने विद्यालय परिवार से सहयोग एवं समर्पण की अपेक्षा व्यक्त की।फोटो कैप्शनएएम 6 योगदान देने के बाद नये प्रधानाचार्य यह भी पढ़ें- शिशु मंदिर में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.