बांदा, फरवरी 26 -- बांदा। संवाददाता होमवर्क पूरा न होने पर प्रधानाचार्य ने कक्षा चार के दस वर्षीय छात्र को मुर्गा बना दिया। उसे डंडे से पीटा तो पीठ पर चोट आ गई। छात्र ने घर जाकर मां को इसकी जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली के कुशवाहा नगर (अतर्रा चुंगी) की रहने वाली मोती गुप्ता पत्नी कैलाश घायल बेटे को लेकर थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दस वर्षीय बेटा राघव सरस्वती विकास मंदिर अलीगंज में कक्षा चार का छात्र है। मंगलवार को दोपहर प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों का होमवर्क चेक किया। राघव का होमवर्क पूरा नहीं था। इस पर उन्होंने बेटे को मुर्गा बना दिया। काफी देर तक मुर्गा बनाए रखने के बाद उसे लात व डंडे से बुरी तरह पीटा। बच्चे की पीठ पर डंडों से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.