प्रधानाचार्य के हत्यारोपी को फांसी की सजा देने की मांग
पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- पिथौरागढ़। बागेश्वर के भटखोला जीआईसी में तैनात प्रधानाचार्य की हत्या मामले में अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने हत्यारोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। बुधवार को संगठन के सदस्यों ने शोकसभा कर मृतक प्रधानाचार्य डीएन टम्टा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने स्व. टम्टा को कर्तव्य निष्ठ शिक्षक के साथ ईमानदार अधिकारी बताया। उन्होंने सरकार से राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला का नाम बदलकर दयानन्द टम्टा राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला रखने, आरोपी को फांसी की सजा देने, शहीद का दर्जा देना, परिवार के एक सदस्य को उसी विद्यालय में रोजगार देने की मांग की है। संचालन महामंत्री बी आर कोहली ने किया। यहां एसोसिएशन के प्रांतीय सलाहकार एडवोकेट गिरीश, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश मोहन, प्रचार सचिव गोविंद आर्या, आय व्य निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.