सुल्तानपुर, अप्रैल 21 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित दामोदर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आवास से चोरों ने लाखों के सोने - चांदी के जेवरात उड़ा दिए। सुबह जानकारी होने पर प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जनपद एटा के निवासी राजवीर सिंह लंभुआ में स्थित दामोदर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर तैनात हैं। प्रधानाचार्य के मुताबिक विद्यालय से सटे आवास में वह परिवार सहित निवास करते हैं। 18 अप्रैल की रात चोर उनके आवास में घुस गए। घटना की रात दोमंजिला आवास में प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी भूतल पर बने कमरे में सो रहे थे। जबकि, दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उनका कीमती सामान रखा हुआ था। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। कमरे में घुसे चोर चार सोने की चेन, चार सोने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.