विकासनगर, जुलाई 21 -- अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज भाटखोला के प्रधानाचार्य की हत्या से शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षक संघ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता उपाय करने की मांग की है। राजकीय शिक्षक संघ के कालसी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल राणा, ब्लॉक मंत्री आशीष डबराल, पूर्व मंत्री हेमंत कठैत, प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल, ब्लॉक मंत्री कमल सुयाल ने कहा कि प्रधानाचार्य की हत्या जघन्य अपराध है, जिससे पूरे प्रदेश के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों और शिक्षणेत्तर कर्मियों में गुस्से के साथ ही दहशत का माहौल है। दूर दराज के क्षेत्रों से स्कूल जाने वाले शिक्षक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्कूलों में सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य की हत्या से स्कूलों में अ...