प्रधानाचार्य की पिटाई का दर्ज हुआ मुकदमा
अयोध्या, मई 25 -- तारुन। पीएमकेवी वाई के दबंग संचालक द्वारा डायमण्ड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की लात घूसों से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संचालक के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया है। पीड़ित प्रधानाचार्य राम मूर्ति पटेल ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी ग्राम पंचायत नरायनपुर निवासी सुधीर कुमार पांडेय प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण देते है। उन्होंने आठ बैचों में युवाओं का प्रशिक्षण कराया, जिसमें उनका 11 लाख रुपये खर्च हुआ। लेकिन आरोपी ने पैसे की मांग करने पर तारुन लालगंज के बीच पुलिया के पास रोक कर गाली गलौज देते हुए लात घुसो से उनकी पिटाई कर दिया। यह भी पढ़ें- पोकलेन सौदे में 17.50 लाख की ठगी, पांच पर केस दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.