मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- अखिल भारतीय अंबेडकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राम रतन इंटर कॉलेज पहुंचा। जहां नव नियुक्त प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह का फूल माला एक स्मृति चिन्ह व मिठाई खिलाकर सम्मान किया। संघ के अध्यक्ष डॉ जगतपाल सिंह ने कहा कि युवा व योग्य प्रधानाचार्य के कार्यकाल में कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था में उच्च स्तर का बदलाव होगा, क्षेत्र में शिक्षा का विकास होगा। इस मौके पर डॉक्टर जगतपाल सिंह के साथ डॉक्टर कुंवर सिंह, रनसिंह भारती, डॉक्टर चरन सिंह,रामखिलाडी जी, डॉ विजय दीप शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.