औरैया, नवम्बर 18 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहार की प्रधानाचार्य ने अपने प्रोफेसर पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला उप निरीक्षक साधना को जांच सौंपी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच यह विवाद लंबे समय से चल रहा है। दोनों की शादी 21 वर्ष पहले हुई थी। प्रधानाचार्य मिलन तिवारी ने आरोप लगाया कि बीते 17 नवंबर की सुबह लगभग 7 बजे वह विद्यालय जाने की तैयारी कर रही थीं। तभी उनकी जिठानी सुनीता तिवारी पत्नी विनोद तिवारी निवासी असेनी का फोन आया। फोन कटने के तुरंत बाद उनके पति महेंद्र तिवारी गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने कारण पूछा तो पति ने रसोई से खींचकर आंगन में ले जाकर लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिलन तिवारी ने आरोप लगाया कि उनका पति दो लाख रुपये जिठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.