गोंडा, फरवरी 19 -- गोण्डा, संवाददाता। जेम्स हॉर्बी मेमोरियल के प्रधानाचार्य संजीत विक्टर मसीह के निलंबन के खिलाफ उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के मोर्चा खोल दिया है। परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह और जिला मंत्री सहदेव सिंह ने गुरुवार को डीआईओएस को लिखे पत्र में कहा कि प्रबंधक ने बिना किसी आरोप के निलबंन किया गया है। बताया कि बिना स्पष्टीकरण मांगे ही 16 फरवरी को प्रबंधक की ओर से दिए गए निलंबन आदेश निंदनीय है। धर्मवीर सिंह ने कहा कि बिना प्रधानाचार्य को सुने आपने एकतरफा निर्णय लिया है। इसका प्रधानाचार्य परिषद कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी को मामले की जानकारी दी गई है। जिसपर आश्वासन दिया है कि हमारे हर निर्णय के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। प्रधानाचार्य परिषद ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.