गौरीगंज, जुलाई 1 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता स्थानीय एएच इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रधानाचार्य कक्ष समेत कुछ महत्वपूर्ण कक्षों पर ताला लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। इसके विरोध में कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्रा और कई शिक्षक परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने कॉलेज प्रबंधन से वार्ता कर संबंधित कक्ष का ताला खुलवाया।कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्रा ने शिक्षकों के साथ एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि प्रधानाचार्य कक्ष, बायोमीट्रिक लैब और विज्ञान प्रयोगशाला में ताला लगे होने से प्रशासन एवं शैक्षणिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत के बाद एसडीएम ने प्रबंधक से बात कर बंद ताले को खुलवा दिया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। वहीं कॉलेज प्रबंधक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रबंधन ने राजेश कुम...