प्रधानाचार्यों ने प्रभारी डीआईओेएस को किया स्वागत
मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। नवागत प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) रितु तोमर को राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने पुष्पगुच्छ व पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को आश्वासन दिया कि विद्यालयों से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगी। इस मौके पर राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ मुक्ता अग्रवाल, राजकीय हाईस्कूल हुसैनपुर की प्रधानाचार्या ब्रजवाला, राजकीय हाईस्कूल नगलिया मशकूला की प्रधानाचार्या डॉ स्वदेश, राजकीय हाईस्कूल चंगेरी के प्रधानाचार्य डॉ मृडीक व्रतेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.