बागपत, जुलाई 16 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को श्री यमुना इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया। विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीआईओएस की ओर से प्रधानाचार्यों को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। डीआईओएस राजीव कुमार यादव ने बताया कि स्कूल चलो अभियान की समीक्षा की गई। कक्षा नौ और 11वीं में शत प्रतिशत विद्यार्थियों का प्रवेश कराएंगे और इसकी सूचना भी अपडेट करेंगे। स्वयं पोर्टल पर कक्षा 11वीं का ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूर्ण कराएंगे। खान एकेडमी प्लेटफार्म पर कक्षा नौ से 12वीं के सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण कराएंगे और एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करेंगे। रोपित किए गए पौधे की जियो टैगिंग करने, यू-डायट प्लस पोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रेगेशन, शिक्षक और स्कूल का प्रोफाइल त्रु...