अमरोहा, मई 5 -- प्रधानाचार्य परिषद ने जनगणना ड्यूटी से माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानानार्यों को कार्यमुक्त रखने की मांग को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के समस्त शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है। सभी की ट्रेनिंग सकुशल संपन्न भी हो रही है। वहीं एक अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ हुआ है, तभी से प्रतियोगी परीक्षाएं भी विद्यालयों में संचालित हो रही हैं। दूसरे विद्यालयों के लगभग सभी शिक्षक परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी कर रहे हैं। जनगणना की ट्रेनिंग और प्रतियोगी परीक्षा के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। मांग की कि जनगणना से माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कार्यमुक्त रखा जाए। यह भी पढ़ें- 19 मई तक ई-शिक्षाकोष पर अपनी उपस्थिति मार्क ऑन ड्यूटी दर्ज करेंगे शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.