लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रधानाचार्यों और समन्वयकों को सोमवार को सम्मानित किया गया। गायत्री परिवार ट्रस्ट आलमबाग की ओर से कानपुर रोड स्थित साक्षरता निकेतन सभागार में आयोजित 'शिक्षक गरिमा सम्मान समारोह' का शुभारंभ गायत्री मंत्र के गायन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में 70 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व समन्वयक शामिल हुए। वरिष्ठ गायत्री परिजन अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही है। डॉ. राजीव रंजन सिंह ने शिक्षा के बदलते स्वरूप और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सर्टिफि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.