पूर्णिया, जुलाई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम पूर्णिया के तत्वावधान में गुरुवार को सम्राट अशोक भवन में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार, महापौर विभा कुमारी, एसडीएम तुषार कुमार, उप महापौर पल्लवी गुप्ता एवं प्रभारी नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, स्ट्रीट वेंडर्स, नगर निगम के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दुकानदार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पीएम स्वनिधि व सूर्य घर योज...