पूर्णिया, अप्रैल 18 -- धमदाहा, एक संवाददाता।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा स्थित विद्युत विभाग के अवर प्रमंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिकारियों ने लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी और इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। एसडीओ अनुपम की मौजूदगी में सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार एवं बैंक प्रतिनिधियों ने लाभुकों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और ऋण सुविधा के बारे में बताया। भारतीय स्टेट बैंक शाखा धमदाहा और केनरा बैंक धमदाहा के प्रतिनिधियों ने सोलर संयंत्र लगाने हेतु मिलने वाले ऋण की जानकारी दी। वहीं विद्युत विभाग के कर्मियों ने सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि की जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूक...