मुंगेर, अप्रैल 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 20 अप्रैल, सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे मुंगेर टाउन हॉल में ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा। इस ऋण मेले में पूर्व में निरस्त एवं लंबित आवेदनों के साथ-साथ नए आवेदनों का भी मौके पर निस्तारण किया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी, जो अपने घर या परिसर में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना चाहते हैं, वे मेले में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मुंगेर के विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरेन्द्र कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आएगी, कार्बन उत्सर्जन घटेगा तथा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.