प्रधानमंत्री सुरक्षित योजना के तहत 73 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच
हाजीपुर, सितम्बर 9 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एसपी उपाध्याय ने बताया कि शिविर में कुल 73 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। उनके स्वास्थ्य की जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एसपी उपाध्याय, डॉ मनीषा, डॉ शालिनी, डॉ जेएमपी, डॉ आरसी सिन्हा द्वारा की गई। उनके कार्य में एएनएम स्वयं प्रभा कुमारी, पूजा कुमारी,पल्लवी कुमारी, शांति कुमारी ने सहयोग किया। महिलाओं के विभिन्न जांच हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन, एचआईवी आदि की जांच की गई। जबकि भोजन में पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- खगड़िया: शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत दो सौ मरीजों की हुई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.