लखीसराय, दिसम्बर 23 -- चानन, निज संवाददाता। सीएचसी चानन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार की अगुवाई में 30 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई। बीएचएम मंटू कुमार, सीएचओ डॉ. निधी गुप्ता द्वारा महिलाओं का वीडीआरएल, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, यूरीन, हिमोग्लोबिन सहित अनय प्रकार की जांच की। जांच के बाद गर्भवती महिलाओं को खान पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही भारी वजन से परहेज बरतने एवं अधिक मात्रा में पानी पीने की बात कही गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.