प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती की हुई जांच
लखीसराय, अप्रैल 10 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। महिला चिकित्सकों डॉ. सीमा भारती एवं डॉ. राहत जहां के द्वारा एएनएम की मदद से जांच किया गया। जांच कराने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई। समुचित व्यवस्था नहीं होने से इन महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई महिलाओं ने अब तक अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की। इस कारण से ऐसी महिलाओं को प्राइवेट अल्ट्रासाउंड की दुकान में जाना पड़ रहा है। वहीं ब्लड प्रेशर, वजन और सुगर जांच कक्ष में भी एक ही एएनएम होने से परेशानी हुई। सर्वर भी डाउन रहता था तथा ऑनलाइन होने में दिक्कत होती थी। ब्लडप्रेशर मशीन में खराबी की सूचना देने के बाद भी ठीक से कार्य नहीं करने पर परेशानी होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.