बागपत, मार्च 6 -- खेकड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 110 गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें से 12 महिलाओं को हाईरिस्क प्रेग्नेंसी के रूप में चिन्हित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने किया। चिकित्सकों ने गर्भवतियों की नियमित जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार प्रदान किया। जांच के दौरान डा. समोला और डा. साजिया ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर जरूरी सलाह दी। हाईरिस्क श्रेणी में चिन्हित गर्भवतियों को विशेष निगरानी में रखने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई, ताकि मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके। शिविर के दौरान स्टाफ आरिफा तबस्सुम, फार्मासिस्ट सतीश गिरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.