दुमका, जुलाई 10 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व के तहत नियमित विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 128 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें हीमोग्लोबिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर की जांच, वजन मापन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण शामिल थे। सभी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श या अच्छी सलाह भी दिया गया। जांच के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई और उन्हें समय पर उचित रेफरल तथा फॉलो-अप के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, नियमित एएनसी जांच के महत्व तथा संस्थागत प्रसव के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: गोगरी: शिविर में 158 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी ...