प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 80 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
पूर्णिया, अगस्त 11 -- बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेंद्र कुमार दास एवं शिव शेखर आनंद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच एवं स्क्रीनिंग की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे तक कुल 80 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। जांच के दौरान इनमें से नौ महिलाओं को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) के रूप में चिह्नित किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी पीएचसी में 86 गर्भवतियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.