प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 157 महिलाओं की जांच की गई
लखीसराय, अगस्त 11 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभिायन में 157 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सूर्यगढ़ा सीएचसी 107 तथा घोसैठ स्वास्थ्य केन्द्र में 50 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार के निर्देश पर एसएमओ डॉ. सीमा भारती , डॉ. वाई के दिवाकर आदि ने एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से जांच का कार्य किया। डॉ. भारती के द्वारा अल्ट्रासाउंड के द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा निर्देश दिए गए। अन्य आयुष चिकित्सकों डॉ. राहत जहां , डॉ. प्रियंका कुमारी आदि ने भी सहयोग किया। इस अभियान को लेकर सोमवार को महिलाओं की भीड़ देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.