प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर मंगलवार को सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने शिवपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
वाराणसी, जून 10 -- शिवपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर मंगलवार को सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने शिवपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उन्होंने जानकारी हासिल की। स्वास्थ्य सेवा और दवा वितरण का जायजा लिया। अस्पताल परिसर स्वच्छ रखने का मातहतों को निर्देश दिया। गर्भवती महिलाओं से संवाद किया। उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। सीएमओ ने डॉक्टरों-कर्मचारियों को निर्देश दिया कि चिकित्सा सुविधाएं पाने से लाभार्थी वंचित न रहें। उन्हें समय से गुणवत्तायुक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इनमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 'हाई रिस्क प्रेग्नेंसी' वाली महिलाओं की पहचान कर उनकी विशेष निगरानी करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- प्रसव पूर्व जांच एवं सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.