इटावा औरैया, जून 10 -- महेवा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल एवं अल्पाहार वितरित किया गया तथा उन्हें गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, संतुलित आहार, नियमित जांच एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और पोषणयुक्त भोजन लेने की सलाह दी। इस मौके पर अधीक्षक डा. अभिषेक वर्मा, डा. अंकिता वर्मा, डा. अनीता, दया शंकर, अखिलेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सुरक्षित मात...