बेगुसराय, जून 22 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सोमवार को पीएचसी नावकोठी में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी एवं हीटवेव के कारण लाभुकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। शिविर में कुल 38 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन आदि परीक्षण किया गया। जांच में आठ गर्भवती महिलाएं एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित पाई गईं। चिकित्सकों ने उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवा सेवन करने की सलाह दी। शिविर में मौजूद चिकित्सक डॉ. नितिन ने गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियों के नियमित सेवन के साथ भोजन में पके पीले फल, हरी पत्तेदार सब्जियां एवं रागी को शामिल करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें-...