पाकुड़, मई 9 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची कुल 182 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओं की बीपी, वजन, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। जांच के उपरांत सभी गर्भवती माताओं को उचित परामर्श दिया गया और नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। यह जांच अभियान मुख्य रूप से डॉक्टर मितेश मिलन के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर सीएचओ और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने पंजीयन से लेकर जांच प्रक्रिया तक में अपना सक्रिय योगदान दिया। यह भी पढ़ें- बांका: धोरै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.