पाकुड़, जून 10 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती माताओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के 161 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ मुकेश बेसरा ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य जरूरी जांच किए गए। साथ ही आवश्यक दवाइयां के साथ-साथ उचित परामर्श भी दिया गया। उन्होंने बताया शिविर का मुख्य उद्येश्य प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा को स्वस्थ व तंदरूस्त रखना है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान खून की कमी मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सुरक्षित मा...