रांची, मार्च 7 -- रांची, संवाददाता। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से 9 से 10 मार्च को रांची में प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला लगेगा। एमएसएमई-विकास कार्यालय रांची की ओर से आयोजित यह दो दिवसीय मेला हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में लगेगा, जहां सुबह 11 से रात 8:30 बजे तक लोग प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का लुत्फ उठा सकेंगे। मेले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़े कारीगरों, शिल्पकारों और पारंपरिक हुनर से जुड़े उद्यमियों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने और उन्हें सीधे ग्राहकों व व्यापारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। एमएसएमई विकास कार्यालय के अनुसार इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके उत्पादों की...