चतरा, मार्च 17 -- चतरा संवाददाता। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए चतरा में तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित होगा। मेले में आम लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को अपने उत्पादों और कौशल को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने तथा उनकी बिक्री के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से शिल्पकारों को संभावित ग्राहकों और खरीदारों से जुड़ने, विपणन, पैकेजिंग और ब्रांडिंग से संबंधित जानकारी प्राप्त करने तथा उद्यम विशेषज्ञों एवं अन्य कलाकारों के साथ नेटवर्क बनाने का अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.