नवादा, मई 3 -- सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व घायलों अथवा मृतकों को तत्काल सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लागू एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (आई-रैड) व ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (ई-डार) पोर्टल से संबंधित शनिवार को पुलिस कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नवादा एनआईसी के डीआरएम मनीष कुमार व यातायात डीएसपी अभिषेक कुमार द्वारा अपर थानाध्यक्षों व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आई-रैड व ई-डार में गुणवत्तापूर्ण इंट्री व पीएम राहत योजना से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिले भर के सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।
दुर्घटना का प्रमाणीकरण अनिवार्य अधिकारियों ने बताया कि पीएम राहत योजना सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.