प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
औरैया, जुलाई 1 -- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के उन बच्चों को दिया जाएगा, जिन्होंने वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान दिया है।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8826539322 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.