देवरिया, मई 31 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री योजना से बनी सड़क में साही ने सुराख कर दिया। मक्का लेकर गुजर रहा ट्रक सुराख से बने दलदल में फंस गया। नहर के पानी से लगातार सड़क कट रही है। इसके चलते आधा ट्रक पानी में तो आधा ट्रक सड़क पर फंसा हुआ है। बीच सड़क ट्रक के फंस जाने से आवागमन बंद हो गया। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारी और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।सिंचाई विभाग का छोड़ा पानी शुक्रवार को नहरों में पहुंचा। नहरों में पानी पहुंचते ही रामपुर कारखाना क्षेत्र में हड़कंप पहुंच गया। डुमरी राघोपुर से बेलवानिया तक जाने वाली नहर किनारे प्रधानमंत्री योजना से सड़क बनी है। यह भी पढ़ें- क्षमता से ज्यादा भार पड़ने से टूटने लगीं रामपुर की ग्रामीण सड़कें सड़क निर्माण में गुणवत्ता का कितना ध्यान रखा गया है, इसकी पोल श...