नई दिल्ली, अगस्त 8 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने सीएम योगी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच यूपी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास कार्यों और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर मंथन की चर्चा है। मुख्यमंत्री की पीएम मोदी से मुलाकात को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "'नए भारत' के स्वप्नद्रष्टा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में आत्मीय भेंट की। आपका मार्गदर्शन मुझे सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील रहने की प्रेरणा देता है। बहुमूल्य समय प्रदान करने ...