प्रधानमंत्री मोदी से मिले शरद पवार
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शरद पवार और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले जिस वक्त प्रधानमंत्री से मिलने के लिए संसद भवन स्थित उनके दफ्तर गए, उस वक्त पूरा विपक्ष काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहा था। सियासी हलकों में इसे अहम माना जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की ओर से कहा गया कि शरद पवार ने महाराष्ट्र के किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का वक्त मांगा था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र में कृषि और जल क्षेत्र संबंधी प्रशासनिक एवं नीतिगत संबंधी कमियों तथा किसानों की समस्याओं पर ज्ञापन भी सौंपा है। पर करीब बीस मिनट की इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने जिस गर्मजोशी के साथ पवार का स्वागत किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.