प्रधानमंत्री मोदी शोभित विवि के छात्रों से करेंगे वर्चुअल संवाद
सहारनपुर, अगस्त 25 -- गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय में 27 अगस्त को होने वाले खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों से दो-तरफा संवाद करेंगे। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कुलपति प्रो. डॉ. बूटा सिंह सिद्धू ने बताया कि प्रधानमंत्री के संवाद को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल होंगे। खिलाड़ी विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें खेल, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और सफलता के लिए प्रेरित करेंगे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को भी परिसर में अपने अनुभव साझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.