प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी से आहत भाजपा ने फूंका पुतला
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में नई सड़क स्थित गीता मंदिर के पास राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हार की वजह से राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। अनूप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लगातार देश विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसका भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- पीएम को अपशब्द कहने पर राहुल गांधी का फूंका पोस्टर यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने पर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का बयान अमर्यादित : उपेंद्र कुशवाहा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.