प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम नए राष्ट्रपति को बधाई दी
नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच पुरानी मित्रता और मजबूत होगी। मोदी ने कहा कि वह भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं ताकि दोनों देशों और क्षेत्र के लोगों की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित हो सके। वियतनाम ने कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव तो लाम को सर्वसम्मति से पांच साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.