पटना, जनवरी 21 -- पूर्व विधायक और प्राचार्या डॉ. उषा विद्यार्थी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल राष्ट्रनायक ही नहीं, बल्कि इस नए युग के गांधी भी हैं। वह बुधवार को पटना में मीडिया से मुखातिब थीं। इस दौरान उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें दिल्ली में सम्मानित किए जाने के लिए बधाई दी। डॉ. विद्यार्थी को उनके द्वारा लिखित पुस्तक 'नरेंद्र मोदी : राष्ट्रनायक' के लिए दिल्ली में सम्मानित किया था। दिल्ली में आयोजित नमो बुक फेस्ट में नरेंद्र मोदी के विचारों-कार्यों पर लिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगी थी, जिसमें उनकी किताब भी शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...