नई दिल्ली, अगस्त 28 -- रक्षा बंधन के मौके पर पर स्कूली बच्चों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी। सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पहुंचे बच्चों के साथ प्रधानमंत्री ने बातचीत की। इस दौरान एक बच्चे ने प्रधानमंत्री से पूछा कि बचपन में उनका सपना क्या था? इसपर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया 'आप लोगों से मिलना'। प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और एक वीडियो भी साझा किया। प्रधानमंत्री ने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन पर लोगों को शुभकामनाएं दीं यह भी पढ़ें- Happy Raksha Bandhan Shayari: इन 20+ चुनिंदा शायरी से भेजें रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चियों ने म...