नई दिल्ली, मार्च 30 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केरल में भाजपा और सत्ताधारी वाम मोर्चा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामले में वाम दलों के नेताओं की भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी की इस मामले पर चुप्पी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम देश भर में मंदिर की बात करते हैं लेकिन यहां आकर वह शबरीमाला में क्या हुआ है, उसके बारे में बात करना भूल गए। केरल के अडूर में जनसभा को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने भगवान अयप्पा के मंदिर से सोना चोरी होने को लेकर एक स्थानीय गीत भी गाया। गीत की पंक्ति 'स्वर्णम कट्टथु आरप्पा' (अयप्पा का सोना किसने चुराया) गाई। इस गीत का इस्तेमाल यूडीएफ ने कुछ महीने पहले स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान वामपंथी दलों के खिलाफ मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया था। इस दौरान भीड़ ने राहु...