देहरादून, जून 18 -- हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी माता स्वर्गीय हीराबेन मोदी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के तहत साधु-संतों को भोजन कराकर दक्षिणा, फल एवं वस्त्र भेंट किए गए। मंदिर परिसर में रामायण पाठ, कन्या पूजन, हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मंदिर संचालक भक्त दुर्गादास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित...