प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन
हल्द्वानी, जून 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कालाढूंगी विधानसभा के मुखानी मंडल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामपुर रोड स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया। प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं देश की उन्नति की कामना की गई। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट एवं दीपक मेहरा ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। यहां मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, मंडल प्रभारी प्रतिभा जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत, आनंद दरम्वाल, राजेश पंत आदि रहे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.