मेरठ, जून 13 -- मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष आयोजन हुआ। शास्त्रीनगर के ए-ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल समेत कई गणमान्य शामिल हुए। सभी ने रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने सनातन मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा दी है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है। यह भी ...