रांची, मार्च 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने सोमवार को झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेसवार्ता पर करारा पलटवार किया। डॉ वर्मा ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पश्चिम एशिया युद्ध संकट की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। भारत सदैव शांति और बातचीत का पक्षधर रहा है, इसी माध्यम से हर समस्याओं का समाधान भी चाहता है। उन्होंने कहा कि आज के संकट के दौर में पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई है, लेकिन भारत मजबूती के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने हर प्रकार की कोशिशों को सदन में वक्तव्य के माध्यम से बताया है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया के सभी राष्ट्र प्रमुखों से दो बार बात की है, हरमूज मार्ग बाधित नहीं हो, इसकी बात भी संबंधित...