काशीपुर, मार्च 30 -- काशीपुर, संवाददाता। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी रविवार को मुरादाबाद रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इसके बाद पत्रकार वार्ता की। केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। कहा कि उनके विभाग की योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। पहले उनके विभाग में प्रगति कम थी, लेकिन वर्ष 2024 के बाद जब से उन्होंने यह विभाग संभाला है, तब से इसमें तेजी आई है। आठ करोड़ इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। यदि एक इकाई में चार लोग भी कार्य करते हैं, तो अब तक लगभग 33 करोड़ लोगों को रोजगार मिल चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के त...