देहरादून, अप्रैल 10 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों से गढ़ी कैंट में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों और मोर्चों के नव-नियुक्त अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, रजत अग्रवाल तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.