प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर
रुद्रपुर, सितम्बर 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोस्वामी ने किया। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और जरूरतमंद मरीजों के उपचार में रक्त की उपलब्धता बेहद अहम होती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.